Friday, September 30, 2011

बस चला जा रहा हूँ......

फ़ासलों का पता नहीं, अनजाने रास्ते पर चला जा रहा हूँ,
ज़िम्मेदारियों को निभाता, मैं बस बहा जा रहा हूँ,
हूँ कहाँ मैं? ग़ुम है वो एहसास सीने से,
एक अनजान सी ख़ुशी के इंतज़ार में जिया जा रहा हूँ......
बस चला जा रहा हूँ.......

Sunday, August 07, 2011

You Are There

Whenever I feel away, I coax you a ring.... You Are There
When life takes somersaults, when self seems to be at faults,
When fractured hearts tend to drool down blood on itself,
When tender wishes seems to flow down the shelf,
Whenever I feel an unprecedented sting........... You Are there

You leave my dark to yourself, though i don't intend,
You make me feel content, though i may not pretend,
Then sorrows drop down from inside, slow and flow,
I fell relaxed, calm and growing strength as deco,
Whenever I feel hung in a liss of balance....... You Are there

An unknown fellow, on the felllloe of my life,
Figments of your truth and plenty of my lie,
When the world seems go like they've been going on forever,
When a close one turned around, showing his quiver
I extend my arm in gasp for life...... You Are there.
You Are always there.....
______________________

Sunday, May 15, 2011

बगल से गुज़रती ये ज़िन्दगी मेरी,
पूछती है कि राह कौन सी है........
मैं कहता हूँ कि राह वो नहीं जिधर तुम चलती हो,
राह वो है जिधर से हम गुज़रते हैं...


Thursday, April 14, 2011

संघर्ष का आग़ाज़

सड़क पर रेंगती भीड़ संग आवाज़ मिला ली मैंने,
एक प्रबल संघर्ष की बिसात बिछा दी मैंने,
खून था जो बंद अबतक दिल में रहा खौलता,
आँच से उतारकर उससे अधर्म जला दी मैंने...

Friday, December 17, 2010

ये कैसा धर्म

धर्म के नाम पर, न हो अनर्थ, न हो विरक्त,
तोड़े कोई जो धर्म अगर, बहने दे उसका मैल रक्त,

सन्नाटे की आहट पे जब चौंकता मनुष्य हो,
जागने से पहले  किसी शांति का वो दस्यु हो,

 वो नीति जब ठहर गयी, शोलों में घुल के पली,
तभी तो जाग कर उठी, एक आत्मा.. पर अधजली,

 दौड़ कर उस भीड़ में जो चीर कर देखा कफ़न,
 आत्मा-रहित शरीर था मुस्कुरा, जीते जी था हुआ दफ़न,

 कराह कर पुकार लूँ, एक जोश से जूनून से,
कहूँ कि राह  न मिलती, एक आह से, एक खून से,

 एक प्यास की गली में लड़खड़ा रहा, मैं चल रहा,
 मिले कोई तो पूछ लूँ की बैर क्यों है पल रहा,

 क्यों जुर्म की सीमाएँ धुंधली हुई इस धर्म पे,
कहाँ हैं वो लौह पुरुष जो मिट गए इस वतन पे,

 क्या लौह उठा कर आज जीत लूँ मैं ये जंग?
खो चुकी है शांति, .......मन में नहीं वो उमंग,

 रक्षा को उस धर्म की, रास्ता न हो अधर्म का,
लौट कर करें मनन, हम अपने अपने कर्म का,

 सौहार्द और प्रेम की भाषा भले कठिन है,
वो खून का जुनूँ नहीं, मानवता ही धर्म है....

Monday, October 04, 2010

कारवाँ गुज़र गया, ग़ुबार देखते रहे

साँसें ग़ुम हो गयी किसी की आहों में,
उनकी महफ़िल सज गयी किसी और की बाहों में,
हम तलाशते रह गए उनको कारवाँ-ए-हुस्न पे,
कहते हैं --- कारवाँ गुज़र गया, ग़ुबार देखते रहे....

Monday, September 27, 2010

On the shore...

On the shore, within the arena of my thoughts,
With a dream in my eyes and courage brought,
I stand there, calm, composed, simple and still....
Brimming with hope and happiness filled...

Sunday, September 26, 2010

Thinking about you

Thinking bout you over the sands of time,
The deep blue sea lies beside, sublime...
Reaching you with my thoughts in a nick of time,
Shall meet you in my dreams, tonight at nine...

Wednesday, September 15, 2010

Engineers' Day

Knowledge, innovation and competence within the constraints of space, time and resources make a successful Engineer.

Thursday, September 02, 2010

इबादत आ गयी

अपनी टूटी चप्पल देखकर बन बैठा था मैं काफ़िर,
जब ग़ैरों के गले पैरों को देखा तो इबादत आ गयी....